Advertisement

मौसम ने बदला मिजाज, बरसात के साथ ठंडी हवाओं ने किया मौसम खुशनुमा।

http://satyarath.com/

न्यूज़ रिपोर्टर मोहन सिंह जादौन
रामगढ़ अलवर (राजस्थान )

मौसम ने बदला मिजाज, बरसात के साथ ठंडी हवाओं ने किया मौसम खुशनुमा।

 

रामगढ़, प्रदेश में पड रही भीष्ण गर्मी से आज लोगों को कुछ निजात मिली जहाँ कुछ समय से टेंपरेचर 48 डिग्री पर पहुंच गया था।
वही आज क्षेत्र के लोगों पर इंद्रदेव मेहरबान हो गए और काफी दिनों के इंतजार के बाद आखिरकार ठंडी हवाओं के साथ बरसात होने से आसमान से राहत के छींटे मिले।
नौतपा के बाद भी
सर उठा रही चिलचिलाती
धूप और गर्मी ने आमजन का जीवन बेहाल कर दिया था।
आज सोमवार की दोपहर को
हल्की बूंदाबादी और फिर
शाम को झमाझम बारिश ने
मौसम का मिजाज ही बदल
दिया और लोगों ने सुकून महसूस किया।
काफी दिनों से पड रही तेज गर्मी की वजह से लोग वैसे ही परेशान थे मगर जब झमाझम बरसात शुरू हुई तो बच्चे तो बच्चे बड़े भी घरों से बाहर निकाल कर बरसात में नहाने का आनंद उठाने लगे।
वही आम लोगों के साथ-साथ किसानो के लिए भी यह बरसात काफी फायदेमंद रहेगी।

न्यूज़ रिपोर्टर मोहन सिंह जादौन रामगढ़ अलवर राजस्थान

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!