Advertisement

* अर्चना_फाउण्डेशन के तत्वाधान में अनन्या सैनी के जन्मदिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित

http://satyarath.com/

* न्यूज़ रिपोर्टर मोहन सिंह जादौन
* 23 जून 2024
* रामगढ़ अलवर (राजस्थान )

* अर्चना_फाउण्डेशन के तत्वाधान में अनन्या सैनी के जन्मदिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित

रामगढ़, आज दिनांक 23 जून 2024 को उपखण्ड रामगढ़ के गुलाब वाटिका मैरिज होम रामगढ़ में भाजपा नेता जय आहूजा ने वर्चुअल मध्यम से उद्घाटन किया।
समाजसेवी कृष्ण सैनी ने बताया कि इस रक्तदान शिविर में 135 यूनिट रक्तदान हुआ।
जिसमें से लगभग 23 रक्तवीरों ने अपने जीवन में पहली बार रक्तदान किया।
योगेश सैनी, सन्नी देवी ने जोड़े से एक साथ रक्तदान किया।
सभी युवाओ ने अपनी खुशी से समाजहित में रक्तदान कर समाज के प्रति सेवा समर्पण का फर्ज निभाया आयोजनकर्ता कृष्ण का कहना है कि हम सभी को अपने जन्मदिन या किसी अन्य उत्सवों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन कर समाज व इंसानियत का फर्ज निभाना चाहिए, जिससे अपने द्वारा किया गया यह रक्तदान किस जरूरतमंद इंसान की जान बचा सके और ब्लड बैंको में रक्त की कमी के कारण किसी भी जरूरतमंद की जान न जाये।

रक्तदान शिविर में रामगढ़ के आस पास के क्षेत्रों से भी नवयुवको ने हिस्सा लिया अर्चना फाउंडेशन से तारेश जोरवाल,कोर्ट पीएलवी अनिल कुमार गोविंदगढ़,कृष्ण सैनी, दिव्या कुमारी ,छोटेलाल सैनी,आशा देवी,प्रीति शर्मा चिकित्सा टीम आदि मौजूद रहे।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!