न्यूज़ रिपोर्टर मोहन सिंह जादौन
रामगढ़ अलवर
शिक्षक दम्पति की सराहनीय समाजसेवा 45% से ज्यादा गर्मी मे भी लोगों को ठंडा पानी पीला कर रहे नेक काम, आमजन को दे रहे संदेश।
इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है।जिससे आमजन का और यात्रा करने वाले यात्रियों को काफ़ी परेशानी उठानी पड़ रही है, इसलिए राजगढ़ रेलवे स्टेशन से कोई यात्री प्यासा नहीं जाए, तेज धूप और गर्मी की परवाह किए बिना एक शिक्षक दम्पती रोजाना यात्रियों को पानी पिला रहा है।
अलवर जिले के पूनखर स्कूल की प्रिंसिपल सीमा रमेश डाबला राजगढ़ रेलवे स्टेशन पर सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक रेल यात्रियों को ठंडा पानी पिलाकर बहुत सराहनीय कार्य कर रही है,
तथा आमजन को समाज सेवा का संदेश दे रहे हैं। उनके साथ पति रमेश जोकि रैणी के भूलेरी स्कूल में लेक्चरर हैं।
वह भी प्रतिदिन उनके साथ यात्रियों को पानी पिलाते हैं। 45 डिग्री से अधिक तापमान में भी बिना थके व रुके प्रतिदिन एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियों में पानी पिलाते हैं। गाड़ी के रुकते ही हाथ में पानी का जग लिए रेल यात्रियों की बोतल भरती हैं, रेल के अंदर बैठे बुजुर्गों को भी पानी
पिलाती हैं।
न्यूज़ रिपोर्टर मोहन सिंह जादौन
















Leave a Reply