पति की लंबी आयु के लिए सुहागिन महिलाओं ने विधि-पूर्वक की वटवृक्ष की पूजा अर्चना
संवादाता दिव्यांशु शेखर सुपौल:-
जिलेभर में गुरुवार को वट वृक्ष के पास अखंड सुहागिन महिलाएं ने अपने पति की लंबी आयु को लेकर विधि- पूर्वक वटवृक्ष की पूजा अर्चना की और वट सावित्री की कथा सुनी। इस दौरान सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए पति दांपत्य जीवन खुशहाल रहने और अखंड सुहागिन रहने की कामना की।बताते चलें कि सनातन धर्म में हिंदू मान्यता के अनुसार वट सावित्री के दिन वटवृक्ष की पूजा करने का तात्पर्य यमराज की पूजा करना होता है। और यमराज देव को प्रसन्न करना होता है। हिंदू धर्म में वट सावित्री व्रत करने का बहुत ही ज्यादा महत्व है इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और दांपत्य जीवन की खुशहाली के लिए व्रत करती है। वटवृक्ष का पूजन खासकर ज्येष्ठ मांस की अमावस के दिन सुहागिन महिलाएं सावित्री का व्रत करती है। सनातन धर्म के अनुसार शास्त्रों में कई वर्णन मिलता है। वटवृक्ष यानी बरगद का वृक्ष हिंदू धर्म में बहुत ही पूजनीय माना जाता है हिंदू शास्त्र के अनुसार वटवृक्ष त्रिदेवों का वास होता है। बरगद को शिव जी का प्रत माना जाता है। इसी को लेकर सुहागिन महिलाएं वटवृक्ष का पूजन करते समय, वटवृक्ष के कच्चा सूत से वटवृक्ष का सात फेरे लगाती हैं और सावित्री व्रत विधिपूर्वक पूजन कर कथा सुनती है।


















Leave a Reply