Advertisement

सोलन-बैंकों के लेनदेन पर नजर रखेगा निर्वाचन विभाग

http://satyarath.com/

बैंकों के लेनदेन पर नजर रखेगा निर्वाचन विभाग

सोलन से पवन कुमार की रिपोर्ट

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों से की बात, अवैध गतिविधियों पर लगे लगाम
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने शुक्रवार को सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय की गहन निगरानी के निर्देश दिए हैं। बैंकों के लेनदेन के अलावा प्रदेश में शराब, नकदी और नशीली दवाओं की अवैध आवाजाही को नियंत्रित करने तथा अवैध खनन पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। वह शुक्रवार को यहां विभिन्न राज्य और केंद्रीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंस की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में राज्य पुलिस, राज्य कर एवं आबकारी, डाक विभाग, आईटीबीपी, नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो, सीआईएसएफ, रेलवे सुरक्षा बल और आयकर विभाग के अधिकारी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन के लिए कुछ ही दिन शेष हैं। इसके दृष्टिगत संबंधित एजेंसियों को अवैध गतिविधियों को लगाम कसने के लिए जांच तेज करनी चाहिए ताकि राज्य में स्वतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया सुनिश्चित हो सके। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पुलिस विभाग को ईएसएमएस प्रणाली के माध्यम से उत्पन्न अधिकृत क्यूआर कोड के बिना बैंक और डाक नकदी ले जाने वाले वाहनों को भी जब्त करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि फ्लाइंग स्क्वाड टीमों यानी एफएसटी को हर वाहन की जांच सुनिश्चित करनी चाहिए। अन्य राज्य परिवहन और निजी बसों की भी जांच की जानी चाहिए और इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि इस प्रक्रिया के दौरान यात्रियों को कोई असुविधा न हो। एफएसटी को मार्गों के भीतर अन्य एफएसटी दलों के साथ भी समन्वय करना चाहिए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने डाक विभाग और बैंकों को बड़े लेन-देन की निगरानी के साथ.साथ एक ही खाते में कम मूल्य के

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!