कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने कण्डाघाट उपमंडल के क्षेत्रों में किया प्रचार
सोलन ( पवन कुमार सिंह )
शिमला संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ कर्नल धनीराम शांडिल के साथ वीरवार को कण्डाघाट उपमंडल के सतडोल, गरु, वाकनाघाट और कण्डाघाट के क्षेत्रों का दौरा करके चुनाव प्रचार किया l
इस दौरान बाजारों और दुकानों में जाकर प्रत्याशी व कांग्रेस पार्टी के पक्ष में वोट मांगे गए l
कण्डाघाट में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री कर्नल शांडिल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश में चारों लोकसभा सीटों और छह विधानसभा सीटों के उपचुनाव में जीत दर्ज करेगी l
उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार ने करीब 15 महीनों के कार्यकाल में प्राकृतिक आपदा से निपटते हुए ऐतिहासिक कार्य किए हैं l कांग्रेस ने प्रदेश में 10 गारंटी दी हैं इसमें कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली सहित पांच गारंटीयां पूरी कर दी हैं l
उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने जो वायदे लोगों से किए थे वह कोई पुरे नहीं किए l
उन्होंने कहा कि किसानों की मांगों को अनसुना किया वह सड़कों पर बदहाली में रहे, युवाओं को नौकरियों के लिए कुछ नहीं किया l
इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शिव कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष संजीव ठाकुर कांग्रेस राज्य महासचिव हमीन्द्र ठाकुर रमेश ठाकुर वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय अग्रवाल नरायण सिंह ठाकुर , महेश कश्यप, पलक राम कश्यप सहित दर्जनों पार्टी के नेता, पदाधिकारी और पार्टी कार्यकर्त्ता मौजूद रहे l


















Leave a Reply