शक्ति दिवस मॉनिटरिंग में दौसा जिला राजस्थान में प्रथम:महेन्द्र सिंह गुर्जर
एनीमिया मुक्त राजस्थान के तहत दौसा जिले में हो रहा अच्छा कार्य
ब्यूरो चीफ/मनोज खंडेलवाल

दौसा-14 मई । एनिमिया मुक्त राजस्थान अभियान की मॉनिटरिंग में दौसा जिले ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने अन्य सह विभागों के साथ मिलकर यह उपलब्धि हासिल की है।अभियान के दौसा जिला नोडल अधिकारी और डिप्टी सीएमएचओ (परिवार कल्याण) डाँक्टर महेंद्रसिंह गुर्जर ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार को शक्ति दिवस का आयोजन सभी सीएचसी,पीएचसी,आयुष्मान आरोग्य केंद्रों,स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रो,राजकीय विद्यालयों पर किया जाता है। जिसमें छ:माह से “59” महीने के बच्चों को सिरप और “06” से “09” साल तक के बच्चों को आयरन की पिंक और “10” से “19” साल के बालक बालिकाओं को नीली गोलियाँ नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। जिससे आयरन की कमी से होने वाले दुष्प्रभाव से बचा जा सकता है। साथ ही गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को भी आयरन की गोलियाँ और एनीमिया वाली महिलाओं को आयरन सुक्रोज के इंजेक्शन भी निशुल्क लगाए जाते हैं। जिससे सभी स्वस्थ रहें।डाँक्टर गुर्जर ने बताया कि अभियान की सख्त मॉनिटरिंग के लिए शिक्षा विभाग के सीडीईओ गोविंद नारायण माली और आईसीडीएस विभाग के डीडी विजय सिंह के साथ मिलकर संयुक्त रूप से अभियान की लगातार प्रत्येक मंगलवार को मॉनिटरिंग की गई और अभियान को मिशन मोड पर चलाया गया। इसी का परिणाम रहा कि दौसा जिला प्रथम स्थान पर रहा। उन्होंने बताया कि दौसा जिले में आयरन की दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और समय पर चिकित्सा संस्थाओं, आंगनबाडी केन्द्रों और स्कूलों को वितरण भी किया जा रहा है। मंगलवार को भी उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (परिवार कल्याण) डाँक्टर महेंद्र सिंह गुर्जर,बीसीएमओ दौसा अमितराय शर्मा,एनीमिया मुक्त राजस्थान कार्यक्रम के रीजनल कोऑर्डिनेटर अश्वनी कुमार ने चिकित्सा संस्थानों की मॉनिटरिंग की और आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए प्रगति बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

















Leave a Reply