काम का झांसा देकर रेप करने वाला गिरफ्तारः पिकअप में लेकर गया था पुष्कर, नशीला पदार्थ पिलाकर किया था बेहोश-
न्यूज चीफ रिपोर्टर रमाकान्त झंवर रिपोर्टर सौरभ चांडक बीकानेर श्री डूंगरगढ़ –
युवती से रेप के आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पीड़िता को मजदूरी पर ले जाने का झांसा देकर लेकर गया था और पिकअप में रेप किया था। पुलिस ने पिकअप भी बरामद की है।
गंज थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि पीड़िता ने 17 मार्च 2024 को मुकदमा दर्ज करवाया था। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ड्राइवर उसे पुष्कर की तरफ लेकर गया था। मना करने पर डरा-धमकाकर पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद साथ रेप किया।
पुलिस टीम ने आरोपी पिकअप ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी पीड़िता का पड़ोसी है।
बीकानेर-काम का झांसा देकर रेप करने वाला गिरफ्तारः

















Leave a Reply