Advertisement

शिवपुरी-मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत गतिविधिया आयोजित कर प्रशासन की जनता से मतदान के दिन वोट करने की अपील .

http://satyarath.com/

न्यूज रिपोर्टर :- प्रदीप खरे
स्थान – शिवपुरी

 मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत गतिविधिया आयोजित कर प्रशासन की जनता से मतदान के दिन वोट करने की अपील

 

शिवपुरी-गुना लोकसभा सीट पर 7 मई को होगा मतदान…


शिवपुरी। शिवपुरी-गुना लोकसभा सीट पर 7 मई को होने वाले मतदान के लिये मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत प्रशासन ओर विभिन्न सामाजिक संस्थाओ द्वारा शिवपुरी जिले मे अनेको गतिविधिया का आयोजन किया गया
मतदाता जागरूकता के लिए आज ‘ एक शाम मतदाता के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन तात्याटोपे पार्क में किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं अन्य कलाकारों ने मतदाता जागरूकता पर गीत, नृत्य- नाटक के माध्यम से प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

https://satyarath.com/
मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ आज पोलो ग्राउंड पर विशाल मानव श्रृंखला बनाई गई। जिसमें सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और शहर के नागरिक शामिल हुए। सभी को मतदान करने के लिए शपथ दिलाई गई।
ग्राम रातौर में वृद्ध मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से रस्साकस्सी प्रतियोगिता आयोजित की गई।वृध्द मतदाताओं का माला पहनाकर एवं तिलक लगाकर सम्मान किया एवं मतदान की शपथ भी दिलवाई।
मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु स्वीप गतिविधि के तहत पिछोर के छत्रसाल स्टेडियम में खिलाड़ियों द्वारा शपथ ली गई। साथ ही सभी खिलाड़ियों ने शत प्रतिशत मतदान करने की सभी से अपील की
शासकीय कन्या महाविद्यालय शिवपुरी की एनएसएस की छात्राओं द्वारा आज मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.एनके जैन द्वारा रैली को रवाना किया गया। छात्राओं ने रैली में मतदान के नारे के साथ दुकानों और अलग अलग कॉलोनियों में जाकर शहरवासियों को मतदान के लिए जागरूक कर प्रशासन की जनता से मतदान के दिन वोट करने की अपील की
शिवपुरी-गुना लोकसभा सीट पर 7 मई को होगा मतदान
शिवपुरी जिले की शिवपुरी,कोलारस ओर पिछोर विधानसभा के वोटर इस लोकसभा मेें मतदान करेगे। शिवपुरी-गुना लोकसभा संसदीय क्षेत्र में तीन जिले शिवपुरी गुना ओर अशोकनगर की 8 विधानसभा क्रमंश शिवपुरी,पिछोर कोलारस,गुना बामौरी,अशोकनगर चंदेरी और मुगावली आती है। इस लोकसभा मे 1886609 मतदाता संख्या है,जिसमे पुरूषो की संख्या 975778 है वही महिला की संख्या 910783 है और 48 मतदाता थर्ड जेंडर के रूप में दर्ज है।
शिवपुरी जिले मे 136654 पुरूष मतदाता की संख्या है वही महिला मतदाताओ की संख्या 125152 है वही 10 वोटर की संख्या अन्य में दर्ज है इस प्रकार शिवपुरी विधानसभा का 261816 मतदाता इस लोकतंत्र के उत्सव में भाग लेगें।
पिछोर विधानसभा में 141424 मतदाता पुरूष है वही 127805 मतदाताओ की संख्या महिलाओ की है वही थर्ड जेंडर मतो की संख्या 01 है। टोटल मतदाओ की संख्या 269230 है।
कोलारस विधानसभा में 133897 पुरूष और 120769 मतदाता महिला ओर 8 वोटर थर्ड जेंडर है। टोटल मतदाताओ की संख्या 254674 है।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!