सुधान्शू गोस्वामी
दतिया। कलेक्टर ने गोराघाट टीआई को कानून व्यवस्था बनाये रखने के दिए निर्देश
दतिया । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप माकिन ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के संबंध में दतिया जिले के विभिन्न स्थानों पर बनाए गए नाकों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आमजन से जो शिकायतें मिल रही थी उसके संबंध में उन्होंने गोराघाट टीआई को निर्देशित करते हुए कहा कि केवल उन्हीं लोगों पर प्रकरण दर्ज किया जाये या कार्यवाही की जाये जो चुनाव की आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन अथवा संदिग्ध परिस्थति में दिख रहे है। साथ ही उन्होंने आदेशित किया कि किसी भी सामान्य, आमजन को बेवजह परेशान न किया जाये इसका विशेष ध्यान रखा जाए।l

















Leave a Reply