Advertisement

कुरवाई-वाहनों की जांच पड़ताल कर 27 वाहन चालकों से शमन शुल्क वसूला

http://satyarath.com/

लोकेशन कुरवाई (मध्य प्रदेश)

रिपोर्टर मचल सिंह सत्यार्थ न्यूज़

मो.7725863897

 

वाहनों की जांच पड़ताल कर 27 वाहन चालकों से शमन शुल्क वसूला

वाहनों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान तथा वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाए जाने हेतु जारी पालन में कलेक्टर श्री बुद्धेश कुमार वैद्य के मार्गदर्शन में जिला परिवहन अधिकारी श्री गिरजेश वर्मा ने बासौदा एवं कुरवाई में वाहनों की जांच पड़ताल करने की कार्यवाही की है।
जिला परिवहन अधिकारी श्री वर्मा ने बताया कि कार्यवाही के दौरान 40 वाहन नियम विरुद्ध चलते पाए जाने के कारण उनके विरुद्ध चलानी कार्यवाही की जाकर उनमें से 27 वाहनों से शमन शुल्क 65750 रुपये वसूल किया गया है तथा शेष अन्य 13 वाहन प्रकरण निराकरण की प्रत्याशा में जप्त कर पुलिस थाना बासौदा एवं कुरवाई में सुरक्षार्थ रखे गए हैं।
इस कार्यवाही के दौरान विशेष रूप से भारवाही वाहनों में सवारी ढोने, वाहनों में वैध प्रपत्र ना होने तथा वाहन में अनुग्येय सीमा के बाहर माल भरे होने के संबंध में साथ ही वाहनों में नियमानुसार नंबर प्लेट लगी ना होने, अवैध रूप से हूटर लगे होने, कार्यवाही की गई।
इस दौरान लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेट, राजस्व अधिकारियों के लिए आवश्यक बुलेरो, स्कार्पिओ आदि छोटे वाहनों को अधिग्रहित किए जाने हेतु 45 वाहनों को कलेक्टर द्वारा जारी अधिग्रहण आदेश तामिल कराए गए हैं।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!