न्यूज रिपोर्टर :- प्रदीप खरे
स्थान – शिवपुरी
कैबिनेट मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 2024 लोकसभा चुनाव के लिए छटवीं बार भरा अपना नामांकन पत्र, सीएम डॉ यादव,पूर्व सीएम शिवराज रहे साथ में..
शिवपुरी। गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में कैबिनेट मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज शिवपुरी कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। सिंधिया के मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा साथ में थे।
कैबिनेट मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज गुना के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर टेकरी सरकार के पूजा अर्चना के बाद अपना काफिला शुरू किया,सिंधिया के इस काफिले का जगह जगह स्वागत किया। दोपहर एक बजे सिंधिया ने गुना बाईपास से प्रवेश किया था इसके झांसी तिराहे से गुरुद्वारा होते माधव चौक चौराहे के कोर्ट रोड होते हुए कलेक्ट्रेट पहुचा। उसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर सिंधिया ने अपना नामांकन दाखिल किया

छटवीं बार भरा नामांकन
कैबिनेट मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 2024 लोकसभा चुनाव के लिए छटवीं बार अपना नामांकन भाजपा की ओर से दाखिल किया। इससे पहले वह पांच बार नामांकन कांग्रेस की ओर से दाखिल कर चुके हैं। सिंधिया ने अब तक 2002, 2004, 2009, 2014, 2019 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस की ओर से लड़ चुके हैं।
2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ केपी यादव से हारने के बाद उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली थी और राज्य सभा से सांसद बनकर पीएम नरेंद्र मोदी के मंत्री मंडल में केंद्रीय मंत्री बने। इससे पहले सिंधिया कांग्रेस की मनमोहन की सरकार में भी दो बार मंत्री रह चुके हैं।

















Leave a Reply