Advertisement

दतिया। चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन शनिवार को पीतांबरा पीठ पर उमड़ा भक्तों का सैलाब, 1 लाख श्रद्दालुओं ने माता के दर्शन किए

http://satyarath.com/

सुधान्शू गोस्वामी

दतिया। चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन शनिवार को पीतांबरा पीठ पर उमड़ा भक्तों का सैलाब, 1 लाख श्रद्दालुओं ने माता के दर्शन किए

 

दतिया। चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन शनिवार को प्रसिद्ध शक्ति स्थल पीतांबरा पीठ और दतिया शहर की कुलदेवी बड़ी माता मंदिर के श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में दर्शन किए। मंदिर पहुँचने से पूर्व जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित पार्किंग में चार पहिया वाहनों को रखवाया गया। जिससे दर्शनार्थियों को आने जाने में सुविधा रही। पीतांबरा पीठ पर सुबह 5 बजे से ही दर्शनार्थियों की कतार लगना प्रारंभ हो गई थी। यह लंबी कतार लगभग देर शाम तक लगी रही। वहीं बड़ी माता मंदिर पर सुबह से महिलाओं ने जलाभिषेक किया। चैत्र नवरात्रि के दौरान शनिवार के कारण श्रद्धालुओं की भारी संख्या मन्दिर पहुँची। शनिवार को चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन पीतांबरा पीठ मंदिर पर भक्तों का जनसैलाब उमड़ा। दूरदराज से आने जाने वाले भक्तों का पीतांबरा पीठ मंदिर पर देर रात तक आना जाना लगा रहा। जगह जगह प्रसाद वितरण किया गया। पीतांबरा पीठ मंदिर पर पुलिस के पुख्ता इंतजाम रहे। पीताम्बरा मां व माता धूमावती के दर्शन से सभी भक्तों की मनोकामना पूरी होती है। इस मंदिर को चमत्कारी धाम भी माना जाता है। राजसत्ता की देवी मध्यप्रदेश के दतिया जिले में स्थित मां पीतांबरा को राजसत्ता की देवी माना जाता है। इसी रूप में भक्त उनकी आराधना करते हैं। राजसत्ता की कामना रखने वाले भक्त यहां आकर गुप्त पूजा अर्चना करते हैं।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!