Advertisement

बागेश्वर- उत्तराखंड चोरी के खुलासे की मांग पर टैक्सी चालकों का प्रदर्शन

बागेश्वर चोरी के खुलासे की मांग पर टैक्सी चालकों का प्रदर्शन कपकोट।

 

कपकोट में टैक्सी चालकों ने चार दिन बाद भी चोरी का खुलासा न होने पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। टैक्सी चालकों और वाहन स्वामियों का कहना था कि दो अप्रैल को कपकोट के वार्ड नंबर दो निवासी प्रकाश वर्मा का महेंद्रा बोलेरो वाहन घर के पास खड़ा था। रात में अज्ञात चोरों ने वाहन में पड़ी नकदी के साथ ही कुछ सामान चुरा लिया। वाहन स्वामी ने तीन अप्रैल को कपकोट थाने में चोरी की तहरीर दी। आज तक पुलिस ने चोरी का खुलासा नहीं किया है। वहां पर प्रकाश वर्मा, नंदन सिंह कोरंगा, नंदन टम्टा, संतोष ऐठानी, प्रवीण तिरुवा, दीपक तिरुवा, कमल सिंह आदि थे।

न्यूज रिपोर्टर दीपक कुमार बागेश्वर उत्तराखंड

 

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!