Advertisement

विंढमगंज पुलिस ने 1 किलो 250 ग्राम गांजा के साथ युवक को किया गिरफ्तार

दुद्धी सोनभद्र (रिपोर्ट: नितेश कुमार)
विंढमगंज (सोनभद्र)। मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विंढमगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक युवक को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर उसे न्यायालय भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी के नेतृत्व में थानाध्यक्ष शिवकुमार सिंह की टीम द्वारा कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार 5 मार्च 2026 की रात लगभग 10:40 बजे पुलिस टीम ने रेलवे अंडरपास सलैयाडीह के पास से कमलेश अगरिया (26) पुत्र शिवनाथ अगरिया निवासी ग्राम करईल, थाना कोन, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान उसके पास से 1 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इस संबंध में थाना विंढमगंज में मु0अ0सं0 28/2026 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पहले से भी एनडीपीएस एक्ट के तीन मामले दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष शिवकुमार सिंह, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार एवं कांस्टेबल भूपेन्द्र पाण्डेय शामिल रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!