(दुद्धी/सोनभद्र रिपोर्ट: नितेश कुमार)
विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 26 फरवरी 2026 को मिशन शक्ति फेज–5.0 के तहत महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बुटबेडवा झारखंड बॉर्डर के पास संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र की अनेक महिलाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में उप निरीक्षक शेषनारायण पांडे, थाना विंढमगंज (जनपद सोनभद्र) द्वारा महिलाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें उनके संवैधानिक अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य “सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश” की भावना को साकार करना रहा।
इस अवसर पर महिलाओं को नए कानूनों के संबंध में जानकारी दी गई तथा शून्य प्राथमिकी (जीरो एफआईआर) एवं ऑनलाइन प्राथमिकी (ई-एफआईआर) दर्ज कराने की प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक समझाया गया। साथ ही महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी अवगत कराया गया, जिनमें—
1090 (महिला हेल्पलाइन)
181
112 (आपातकालीन सेवा)
1098 (बाल सहायता हेल्पलाइन)
1076
108 एवं 102 (एम्बुलेंस सेवा)
1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन)
शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं जैसे—
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना
निराश्रित महिला पेंशन योजना
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना
के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई तथा पात्र महिलाओं को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह, दहेज प्रथा, बाल श्रम एवं घरेलू हिंसा जैसे सामाजिक कुरीतियों पर भी चर्चा की गई। महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया गया।
वहीं क्षेत्र में एंटी रोमियो चेकिंग अभियान भी चलाया गया, जिसके अंतर्गत मनचलों को सख्त चेतावनी दी गई कि महिला सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं ने जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी बताया।

















Leave a Reply