(दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट – नितेश कुमार)
शनिवार दोपहर लगभग 1 बजे नौगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने मधुपुर की तरफ जा रही सवारी से भरी ऑटो को चंदौली/नौगढ़ क्षेत्र स्थित चोरमरवा पुलिया के पास जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप ऑटो के ऊपर चढ़ गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही दोनों जनपदों की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ घायलों को नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर कई घायलों को ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
वहीं एक एंबुलेंस के माध्यम से तीन घायलों को मधुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उनकी स्थिति नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल लोढ़ी भेज दिया गया।
नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती घायल:
सूत्रों के अनुसार कुल 13 लोगों को नौगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया, जिनमें शामिल हैं:
अनीता (10 वर्ष) पुत्री नरेश, निवासी बटौवा
मुनाकी (45 वर्ष) निवासी बटौवा
प्यासी (18 वर्ष) पुत्री फूलचंद, निवासी अमरा भगवती
ऊषा (45 वर्ष) पत्नी छोटू, निवासी अमरा
बलवंती (60 वर्ष) निवासी जयमोहनी
अमली (40 वर्ष) पत्नी मुन्ना, निवासी जयमोहनी
गिरजा (50 वर्ष) पुत्र राम रक्षा, निवासी डुमरिया
गुड्डी (42 वर्ष) पत्नी बुल्लू, निवासी जयमोहनी भुर्तिया
मीरा (40 वर्ष)
रंजन (24 वर्ष) निवासी चिकनी
अन्य कुछ घायल अज्ञात
मधुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती घायल:
गुलाबी (40 वर्ष) पत्नी रामलाल
सविता (50 वर्ष) पत्नी श्रीपति
उषा (50 वर्ष) पत्नी काली प्रसाद
मधुपुर सीएचसी से एंबुलेंस चालक चंदन एवं ईएमटी जगदीश पाल की टीम द्वारा घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में आगे रेफर किया गया।
खबर लिखे जाने तक सभी घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
चोरमरवा पुलिया के पास भीषण सड़क हादसा, पिकअप ने सवारी से भरी ऑटो को मारी टक्कर, दर्जनों घायल
















Leave a Reply