Advertisement

महुली में भगवान महादेव की भव्य बारात निकली, जयमाला कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब

महुली में भगवान महादेव की भव्य बारात निकली, जयमाला कार्यक्रम में उमड़ा जनसैला
(दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट – नितेश कुमार)
सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुली गांव स्थित शिव मंदिर, शनिचर बाजार प्रांगण से रविवार को भगवान महादेव की पारंपरिक बारात धूमधाम के साथ निकाली गई। बारात जुलूस महुआरिया स्टेशन मार्ग से होते हुए पूरे विधि-विधान एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
इस भव्य धार्मिक आयोजन में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तजन नाचते-गाते, जयकारे लगाते हुए बारात में सम्मिलित रहे। पूरा क्षेत्र “हर-हर महादेव” के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।
बारात महुली फील्ड ग्राउंड पहुंची, जहां भव्य जयमाला स्टेज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोड़ ने फीता काटकर जयमाला मंच का उद्घाटन किया। इसके पश्चात भगवान शंकर एवं माता पार्वती की जयमाला की रस्म श्रद्धा भाव के साथ संपन्न कराई गई।
समिति के अध्यक्ष उदय कुमार शर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भाजपा विंढमगंज वीरेंद्र चौधरी, वरिष्ठ समाजसेवी राम लखन कनौजिया का विशेष योगदान रहा।
समिति के सलाहकार पंकज गोस्वामी, विकास कनौजिया (विक्की), विकास कनौजिया (रेलवे स्टाफ), शक्ति कनौजिया, नंदलाल गुप्ता, शिवनाथ यादव, देवेंद्र यादव, अरुण कुमार गुप्ता, उपेंद्र श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही।
पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सामूहिक सहभागिता का यह सुंदर उदाहरण क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!