Advertisement

सोनभद्र – *पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के नेतृत्व में वित्तीय एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा बैठक*

 

 

*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के नेतृत्व में वित्तीय एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा बैठक*

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में जनपद में वित्तीय पारदर्शिता एवं प्रशासनिक कार्यों की प्रभावी समीक्षा हेतु दिनांक 05.02.2026 को पुलिस लाइन, सोनभद्र के कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में एक समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई।

उक्त बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक/मुख्यालय, क्षेत्राधिकारी कार्यालय, प्रतिसार निरीक्षक, प्रधान लिपिक, प्रभारी आंकिक शाखा, प्रभारी कैश कार्यालय लाइन तथा प्रभारी आरटीसी डीसी (सीसीटीएनएस) जनपद सोनभद्र उपस्थित रहे।

समीक्षा गोष्ठी के दौरान वार्षिक वेतन वृद्धि, चिकित्सा प्रतिपूर्ति, वेतन विसंगति, भवन निर्माण से संबंधित कार्य, खरीददारी से संबंधित प्रकरण, जीपीएफ/पेंशन भुगतान, अन्य निर्माण कार्य, प्रशिक्षण उपरांत तैनात आरक्षियों की आवासीय व्यवस्था, पेयजल एवं शौचालय सुविधा सहित अन्य वित्तीय लेन-देन एवं भुगतान से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वित्तीय मामलों में पूर्ण पारदर्शिता एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा कर्मचारियों से जुड़े लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।

________________________________________

*माननीय न्यायालय में लंबित अभियोगों के निस्तारण हेतु थानों के पैरोकारों के साथ समीक्षा बैठक*

 

इसके उपरांत माननीय न्यायालय में लंबित अभियोगों के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा पुलिस लाइन सोनभद्र के कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में थानों के पैरोकारों के साथ समीक्षा बैठक की गई।

बैठक के दौरान ऑपरेशन कन्विक्शन के अंतर्गत चिन्हित अभियोगों, माफिया एवं टॉप-10 अपराधियों से संबंधित अभियोगों तथा माननीय न्यायालय में लंबित अन्य जघन्य अपराधों, गैंगस्टर एवं गोवध से संबंधित अभियोगों की स्थिति की समीक्षा की गई। अभियोगों में गवाहों की उपस्थिति, साक्ष्य संकलन, चार्जशीट एवं केस डायरी समय से न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा सभी पैरोकारों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने थानों से संबंधित अभियोगों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करें, जिससे मामलों का त्वरित एवं न्यायसंगत निस्तारण हो सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!