Advertisement

सोनभद्र -कोटेदार कि मनमानी,ग्रामीण का प्रदर्शन, अंगूठा लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप*

*कोटेदार कि मनमानी,ग्रामीण का प्रदर्शन, अंगूठा लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप*

 

 

*दो से तीन महीने का अंगूठा लगाने पर एक महीने का दिया जाता राशन*

 

*कोटेदार कर रहा है गरीब आदिवासियों का शोषण, कालाबाजारी की संभावना*

 

 

 

*सोनभद्र*/सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

 

सोनभद्र के अति पिछड़े ब्लॉक नगवां के ग्राम पंचायत बाकी में सरकारी सस्ते गल्ले कि दुकान संचालक के ऊपर सीयरिया टोला के ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाया ग्रामीणों का कहना हैं कि हमलोग सीयरिया से लगभग तीन कोलोमीटर बाकी गांव में राशन लेने के लिए जाते हैं उसके बाद भी कोटेदार के द्वारा नेटवर्क का बहाना बनाकर हमलोगों को वापस कर दिया जाता है कई बार प्रयास के बाद किसी तरह अंगूठा लगता भी है तो दुकानदार राशन नहीं देता दुकान संचालक कहता है अगले महीने में दोनों महीने का ले जाइए गा दुसरे महीने जाने पर पता चला कि एकही महीने का राशन सरकार ने भेजा लाचारी में एकही महीने का लेकर आना पड़ता है सरकार गरिबों के लिए चाहे कितना भी प्रयास कर लें लेकिन कोटेदार उनसे एक कदम आगे चलते हुए गरिबों के नेवाले डकार ही लेते है और अधिकारी जांच के नाम पर खानापूर्ति करते हुए चल देते हैं।

 

जीरो टार्लेंस की नीति पर काम करने वाली योगी सरकार में कोटेदार को नहीं है कोई भय हर महीने बड़ी मात्रा में गरीबों का राशन डकार रहा है कोटेदार गरीब अनपढ़ होने का भरपूर फायदा उठाते हुए कोटेदार संयोजित तरीके से लूट मचा रहा है लाजिक समझिए जैसे कार्ड धारक ने अंगूठा लगाया वैसे ही ऑनलाइन राशन खारिज हो जाता है और कोटेदार कहता है कि जाओ अगली बार गल्ला मिलेगा इस तरह से हर महीने कई लोगों के हिस्से का राशन बचाकर कालाबाजारी करता है अगर जांच भी की जाय तो पकड़ में नहीं आ सकता है।

गरीब आदिवासी डरके मारे विरोध भी नही कर पाते है की कही कोटेदार हमारा राशन न रोक दे।

इस मामले को लेकर पूर्ति निरीक्षक नगवा से सेल फोन पर वार्ता करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन नहीं लग रहा था।

फुलझरिया पति घुरहू सिंह धर्मशीला पति ओमप्रकाश ने आरो लगाया कि हम लोगों से लगातार तीन महीने तक अंगूठा लगवा लिया गया उसके बाद एक एक महीने का राशन दिया गया इस तरह के इस गांव में कार्ड धारकों के साथ शोषण किया गया रामचरन छोटे लाल ने बताया कि कइ लोगों ने जब इसका विरोध किया तो कोटेदार के कुछ बोलते हुए राशन कार्ड कटवाने तक कि धमकी देते हुए जहा जाना हो वहां जा सकते हो इन सभी कारणों से पीड़ित होकर कर के ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी सोनभद्र से मांग किया कि ग्राम पंचायत बाकी के सरकारी सस्ते गल्ले कि दुकान कि उच्च स्तरीय जांच कराकर कार्रवाई करें ताकि हम गरीब जन मानस को हर महिने समय से राशन मिल सके प्रदर्शन करने वालों में कुमारी पति राम चेला , ममता पति चन्द्र गुलाब,रामरती पति राजकुमार रजिया पति रामबे लाश , धर्म शीला रामप्रसाद पुत्र भोला ,देवनरायन बिजेंद्र मोती मुन्ना आदि लोग मौजूद थे।

अब देखना है कि इस मामले की जांचकर भ्रष्ट कोटेदार के विरुद्ध जांचकर कोई कार्यवाही होती है या अधिकारी गरीबों के हक का राशन डकारने वाले कोटेदार को बचाने का प्रयास करती है जो भी हो ये तो जांच के बाद ही पता चलेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!