महुली फील्ड ग्राउंड में धूमधाम से मनाया गया भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी का जन्मदिन। (दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट नितेश कुमार)
विंढमगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी जी का जन्मदिन केक काटकर शुक्रवार को महुली फील्ड ग्राउंड में हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम आज दिनांक 30 जनवरी 2026 को आयोजित किया गया, जिसमें डीजे की धुनों, आतिशबाजी और पटाखों के साथ समर्थकों ने खुशी जाहिर की।
जन्मदिन समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जनों ने वीरेंद्र चौधरी जी को पुष्पगुच्छ भेंट कर दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम में क्षेत्रीय नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

इस मौके पर सुषमा सिंह गोंड (जिला पंचायत सदस्य, म्योरपुर), उपेंद्र श्रीवास्तव, कमलेश कन्नौजिया, राकेश कुमार कन्नौजिया (पत्रकार एवं प्रधानाचार्य, आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज, महुली), राजनाथ गोस्वामी, पंकज गोस्वामी (मंडल महामंत्री, भाजपा विंढमगंज),विकास कनौजिया रेलवे स्टाफ, उदय शर्मा वरिष्ठ समाजसेवी,कमलेश कनौजिया, अमरेश कनौजिया, पंकज कनौजिया, विकास कनौजिया, सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने वीरेंद्र चौधरी जी के संगठनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में मंडल लगातार मजबूती की ओर बढ़ रहा है। समारोह का समापन आपसी सौहार्द और उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

















Leave a Reply