Advertisement

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत विंढमगंज में महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

 

(दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट: नितेश कुमार)

विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार, 26 दिसंबर 2025 को मिशन शक्ति अभियान फेज–5.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी देना रहा।

अभियान के दौरान उपनिरीक्षक शेष नारायण पांडे, मुख्य आरक्षी फिरोज अहमद एवं महिला कांस्टेबल नेहा गुप्ता द्वारा महुली जिया सिंगर स्टोर, ब्यूटी पार्लर तथा सिलाई सेंटर पहुंचकर ग्रामीण महिलाओं से संवाद किया गया। इस अवसर पर महिलाओं को नए आपराधिक कानून, यातायात नियमों तथा महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को बताया कि किसी भी आपात स्थिति में वे तुरंत सहायता प्राप्त कर सकती हैं। उन्हें महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों —

1090 (महिला शक्ति हेल्पलाइन), 181, 112, 1098 (बाल सहायता), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 108 व 102 (स्वास्थ्य सेवाएं) तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 — की विस्तृत जानकारी दी गई।

इसके साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं जैसे मातृ वंदन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, सामूहिक विवाह योजना आदि के बारे में भी महिलाओं को जागरूक किया गया।

अधिकारियों ने महिलाओं से बाल विवाह, दहेज प्रथा, बाल श्रम, घरेलू हिंसा जैसे संवेदनशील सामाजिक मुद्दों पर संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके समाधान हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

अभियान के दौरान एंटी रोमियो चेकिंग भी की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों को सख्त हिदायत दी गई। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर बिना भय के पुलिस से संपर्क करें।

इस जागरूकता अभियान से ग्रामीण महिलाओं में सुरक्षा, अधिकार और आत्मनिर्भरता को लेकर सकारात्मक संदेश देखने को मिला।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!