Advertisement

महुली में प्रस्तावित फुटबॉल टूर्नामेंट को लेकर बैठक, नई कमेटी का गठन

(दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट: नितेश कुमार)
दुद्धी ब्लॉक अंतर्गत महुली स्थित राजा बरियार शाह खेल मैदान में प्रस्तावित फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान महुली एवं आरबीएस फुटबॉल कमेटी के अध्यक्ष अरविन्द जायसवाल ने की।
बैठक में बताया गया कि पूर्व में पुरानी कमेटी को भंग कर सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया गया था, जिसमें आंशिक संशोधन करते हुए पदाधिकारियों एवं सदस्यों की जिम्मेदारियां तय की गईं। इस दौरान खेल मैदान के सुव्यवस्थित संचालन, खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा टूर्नामेंट को सफल बनाने हेतु आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
सर्वसम्मति से ग्राम प्रधान अरविन्द जायसवाल को अध्यक्ष चुना गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर वीरेंद्र कनौजिया, अमित कन्नौजिया, राजनाथ गोस्वामी एवं पंकज गोस्वामी को जिम्मेदारी सौंपी गई। उपाध्यक्ष के रूप में विवेक कन्नौजिया, मुकेश कन्नौजिया, पंकज कन्नौजिया, विकास कन्नौजिया एवं अमरेश कन्नौजिया को मनोनीत किया गया।
कोषाध्यक्ष पद पर लक्ष्मी हार्डवेयर के प्रोपराइटर कमलेश कुमार कनौजिया तथा सचिव पद पर कमलेश विश्वकर्मा को नियुक्त किया गया। कमेटी के प्रबंधक के रूप में कलामुद्दीन सिद्दीकी, मनोज कुमार कनौजिया, सकरार आलम, बुन्देल चौबे, विनोद कन्नौजिया, संजय कन्नौजिया एवं राकेश कन्नौजिया को शामिल किया गया।
प्रोटेस्ट कमेटी में दिलीप कन्नौजिया, राजकिशोर कन्नौजिया, राजकपूर कन्नौजिया, श्यामबिहारी, शारदा प्रसाद कन्नौजिया, नंदकिशोर कन्नौजिया, चंद्रभूषण कन्नौजिया एवं मनीष कुमार कनौजिया को सदस्य बनाया गया। मेश संचालन की जिम्मेदारी अमानुल्लाह एवं अनुप कुमार को सौंपी गई।
आरबीएस क्लब महुली के टीम मैनेजर एवं टीम कोच के रूप में राजनाथ गोस्वामी को नियुक्त किया गया। समिति के मुख्य संरक्षक अजय कुमार रजक (परिवहन मंत्रालय, भारत सरकार) बनाए गए। वरिष्ठ संरक्षक के रूप में रंजना मणि चौधरी (ब्लॉक प्रमुख, दुद्धी) एवं संजीव जौहरी (वरिष्ठ समाजसेवी) को जिम्मेदारी दी गई।
संरक्षक मंडल में राजन चौधरी (सेवानिवृत्त जिला जज), वीरेंद्र चौधरी (मंडल अध्यक्ष), मनोज मिश्रा, चंद्रप्रकाश उर्फ बॉबी कन्नौजिया, जुबेर आलम, राजदेव जायसवाल, रामकेश जायसवाल, सुशील गुप्ता, विंध्याचल कन्नौजिया, मकसूद आलम, बुधनाथ कनौजिया, रमीज आलम, कुंदन कनौजिया एवं दिनेश यादव को शामिल किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!