(दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट – नितेश कुमार)
विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मिशन शक्ति अभियान फेज–5.0 के तहत थाना विंढमगंज पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपनिरीक्षक शेष नारायण पांडे, मुख्य आरक्षी अरविन्द कुमार एवं महिला कांस्टेबल ज्योति सोनकर द्वारा ग्राम जोरूखाड़ स्थित फूलवार इंटर कॉलेज में पहुंचकर छात्राओं व बच्चियों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने बच्चियों को नए कानूनों की जानकारी देते हुए यातायात नियमों एवं अन्य कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर—1090 (महिला हेल्पलाइन), 181, 112, 1098 (बाल सहायता), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 108, 102 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 की उपयोगिता समझाई गई।
इसके अतिरिक्त केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं—मातृ वंदन योजना, कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, सामूहिक विवाह योजना आदि के बारे में जानकारी देकर बच्चियों को इनके प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में बाल विवाह, दहेज प्रथा, बाल श्रम, घरेलू हिंसा जैसे संवेदनशील सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई और बच्चियों से संबंधित समस्याओं के बारे में जानकारी भी ली गई। पुलिस टीम द्वारा एंटी रोमियो चेकिंग कर मनचलों को सख्त हिदायत दी गई तथा छात्राओं को निर्भीक होकर किसी भी समस्या की सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।
इस जागरूकता कार्यक्रम से छात्राओं में सुरक्षा, अधिकार और आत्मविश्वास को लेकर सकारात्मक संदेश देखने को मिला।
मिशन शक्ति अभियान के तहत बच्चियों को किया गया जागरूक, हेल्पलाइन व योजनाओं की दी गई जानकारी


















Leave a Reply