(दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट: नितेश कुमार)
विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना विंढमगंज क्षेत्र अंतर्गत मिशन शक्ति अभियान फेज–5.0 के तहत शनिवार दिनांक 20 दिसंबर 2025 को पुलिस द्वारा ग्रामीण महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया।इस दौरान उपनिरीक्षक शेष नारायण पांडे, मुख्य आरक्षी अरविन्द कुमार एवं महिला कांस्टेबल ज्योति सोनकर द्वारा ग्राम महुली, प्रतरिहा एवं पोलवां में जाकर महिलाओं से संवाद किया गया। पुलिस टीम ने महिलाओं को नए कानूनों, यातायात नियमों एवं विभिन्न कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।महिलाओं को सुरक्षा से संबंधित सभी आवश्यक हेल्पलाइन नंबर जैसे—
1090 (महिला हेल्पलाइन), 181, 112, 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1076, 108, 102 तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी गई और इनके उपयोग के बारे में समझाया गया।इसके साथ ही वर्तमान में संचालित केंद्र व राज्य सरकार की महिला कल्याणकारी योजनाओं जैसे—मातृ वंदन योजना, कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, सामूहिक विवाह योजना आदि के संबंध में भी महिलाओं को जागरूक किया गया।पुलिस टीम द्वारा बाल विवाह, दहेज प्रथा, बाल श्रम, घरेलू हिंसा जैसे संवेदनशील विषयों पर महिलाओं से चर्चा कर उनकी समस्याएं जानी गईं और आवश्यक कानूनी जानकारी दी गई। अभियान के दौरान क्षेत्र में एंटी रोमियो चेकिंग भी की गई तथा असामाजिक तत्वों को सख्त हिदायत दी गई।पुलिस ने महिलाओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें, पुलिस उनकी सहायता के लिए सदैव तत्पर है।
मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक, हेल्पलाइन व योजनाओं की दी गई जानकारी

















Leave a Reply