Advertisement

भू लेंडिंग एक्ट कानून पूर्ण रुप से वापस ले सरकार

भू लेंडिंग एक्ट कानून पूर्ण रुप से वापस ले सरकार

टीकमगढ़ म प्र से कविन्द पटैरिया पत्रकार की रिपोर्ट

भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरि के नेतृत्व में किसाने की ज्वलंत समस्याओं को लेकर माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव जी व स्थानीय समस्याओं को लेकर माननीय जिला कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय जी के नाम एक ज्ञापन ए डी एम शिव प्रसाद मंडराह को सौपा जिसमें मांग की गई-
1- मध्य प्रदेश में भू लेंडिंग एक्ट कानून पूर्ण रूप से वापस किया जाए
2-मक्का व मूंगफली की खरीदी समर्थन मूल्य में की जाए
3- रवी सीजन को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए ।
4- पायलट योजना के अंतर्गत जबलपुर में जिस प्रकार से ए टोकन व्यवस्था की गई है वही व्यवस्था हमारे जिले में भी की जाए।
5- जले हुए ट्रांसफार्मर त्वरित बदले जाएं।


6- धन उपार्जन में 1 दिसंबर से की जाने की घोषणा मध्य प्रदेश सरकार द्वारा की गई थी परंतु अभी तक खरीदी केंद्र से दान नहीं खरीदी गई ऐसी परिस्थितियों में धान खरीदी के लिए समय सीमा किसानों के पंजीयन के आधार पर खरीदी सुनिश्चित की जाए
7- पराली पीड़ित किसान भाइयों के जो केस दर्ज किए गए हैं उन्हें तत्काल वापस लिया जाए ।
8- टीकमगढ़ जिले के बड़ौराघाट में खाद की लाइन में लगे किसान जमुना कुशवाहा की हृदय आघात से मृत्यु पर उचित मुआवजा राशि किस परिवार को तुरंत दी जाए ।
9- जिले में लंबित राजस्व प्रकरण समय सीमा में हाल क्यों नहीं हुए जबकि शासन ने किया कई अभियान चलाए इन्हें समय सीमा में हल किया जाए ।


10- सम्मान निधि से वंचित किसानों को जोड़कर इसका लाभ किसानों को दिलाया जाए
11- राजस्व विभाग के जो प्रकरण जैसे रिकॉर्ड दुरुस्टीकरण कारण पोती नामांतरण, बटवारा, तरमीम आदि की हल्की हुई समस्या समय सीमा निर्धारित की जाए
12- धसान नदी को ककरवाहा होकर राजेंद्र सागर बांध में जोड़ा जाए ।
13- जिले में निजी खाद विक्रेताओं द्वारा किसानों को खाद की बोरी के साथ अतिरिक्त उत्पाद नैनो यूरिया जैसे न दिए जाएं ।
14 – नीलगाय व बंदरों की रोकथाम की जाए जिससे किसानों की फसल खराब न हो ।
15 – बान सुजारा बांध का पानी जतारा तहसील के सभी ग्रामों को दिया जाए जहां पाइपलाइन डाली गई है ।
16 – राजेंद्र सागर बांध की नहर का सर्वे कराकर उसकी मरम्मत कराई जाए ।
17 – जिले के सभी मंदिरों में खरीदी कराई जाए ।
18 – जिले में हर माह एक विभागीय बैठक आयोजित कराई जाए जहां किसानों समस्याओं पर चर्चा हो सके।
19 – किसानों को दिन में ही निर्वाध्य 12 घंटे बिजली दी जाए 20 ,गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई जाए
21, प्रत्येक खेत तक जाने के लिए रास्ता दिया जाए


भारतीय किसान संघ ने कहा अगर भू लेंडिंग एक्ट कानून पूर्ण रुप से समाप्त नहीं होता है तो भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत उज्जैन और भोपाल में आकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेगा । ज्ञापन देने वालों में जिला मंत्री राजेंद्र श्रीवास्तव जिला कोषाध्यक्ष अवधेश गिरि गोस्वामी जिला जैविक खेती प्रमुख संतोष राजपूत जिला युवा वाहिनी प्रमुख राकेश सिंह घोष जिला प्रचार प्रचार प्रमुख रामगोपाल विश्वकर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य राघवेंद्र सिंह घोष , जिला कार्यकारिणी सदस्य रामकिशन पाल, करिया आदिवासी, जिला उपाध्यक्ष भगवत सिंह सोलंकी, टीकमगढ़ तहसील अध्यक्ष रामचंद्र श्रोती, तहसील मंत्री निर्देश अहिरवार, तहसील संयोजक बद्री तिवारी, मोहनगढ़ /दिगौड़ा तहसील अध्यक्ष फूल सिंह घोष, जतारा तहसील प्रचार प्रसार प्रमुख रामलाल घोष, दिगौड़ा प्रचार प्रसार प्रमुख रंजीत घोष, तहसील कार्यकारिणी सदस्य हर प्रसाद चढ़ार सहित कई किसान उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!