टीकमगढ़ में मातृशक्ति संगठन द्वारा 10 दिसम्बर को सामूहिक कन्या विवाह समारोह का आयोजन
बजरंग अखाड़े मंदिर से दूल्हो की सामूहिक बारात निकाली जाऐगी
टीकमगढ़ म प्र से कविन्द पटैरिया पत्रकार की रिपोर्ट

टीकमगढ़ में मातृशक्ति संगठन द्वारा 10 दिसम्बर को सामूहिक कन्या विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में संगठन ने बताया कि इस समारोह में कुल आठ जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा। संगठन की ओर से दहेज के सामान की भी व्यवस्था की गई है। मातृशक्ति संगठन की अध्यक्ष श्रद्धा चौहान ने जानकारी दी कि महिला सदस्यों के सहयोग से संगठन पिछले छह सालों से मातृ पितृ छाया वृद्ध आश्रम का संचालन कर रहा है। पिछले वर्ष भी सामूहिक कन्या विवाह समारोह आयोजित किया गया था,
जिसमें पांच जोड़ों का विवाह हुआ था। इस बार पहले सात जोड़ों का विवाह तय हुआ था, जिसमें एक और परिवार के शामिल होने से अब कुल आठ जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे।विवाह समारोह का विस्तृत कार्यक्रम भी बताया गया। 9 दिसंबर को शाम 6 बजे से मेहंदी की रस्म होगी। 10 दिसबर को दोपहर 12 बजे शहर के बजरंग अखाड़ा मंदिर से दूल्हों की सामूहिक बारात निकाली जाएगी। नगर भ्रमण के बाद दोपहर 1 बजे नजरबाग मैदान में दूल्हों का टीका होगा। दोपहर 2 बजे से पानी ग्रहण संस्कार की रस्में शुरू होंगी,
जिसके बाद शाम 5 बजे देव दर्शन और शाम 6 बजे विदाई का कार्यक्रम रखा गया है। संगठन ने बताया कि विवाह समारोह में कन्या और वर पक्ष के 40-40 लोगों के भोजन और ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। डॉ. हर्षित तिवारी ने बताया कि इस आयोजन में संगठन के सभी सदस्यों के साथ-साथ कुछ जनप्रतिनिधियों और शहर के लोगों ने भी आर्थिक सहयोग किया है। सामूहिक सहयोग से इन आठ जोड़ों का विवाह हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराया जाएगा।

















Leave a Reply