देवरदा कुंजन नदी पर जन सहयोग से बोरी बंधान, जल संरक्षण को मिली नई दिशा
टीकमगढ़ म प्र से कविन्द पटैरिया पत्रकार

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तहत जल संचय अभियान में ग्रामवासियों और छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी, समाज ने लिया जल संरक्षण का संकल्प
टीकमगढ़, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड बल्देवगढ़, जिला टीकमगढ़ द्वारा देवरदा कुंजन नदी पर जल संचय अभियान के तहत बोरी बंधान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संभाग समन्वयक दिनेश उमरिया ने कहा कि पूरे संभाग में जल संरक्षण के प्रयास जारी हैं और इसे और गति देने की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से वर्षा जल संचय करने की अपील की, ताकि किसान सिंचाई में इसका उपयोग कर सकें और जंगली जानवर तथा पक्षी भी पानी प्राप्त कर सकें।
जिला समन्वयक डॉ. सुनील कटियार ने कहा, “पानी है तो जीवन है। जल संचय अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों और छात्रों की सक्रिय भागीदारी से हो रहा है।” ब्लॉक समन्वयक ललित शर्मा ने बताया कि बल्देवगढ़ के सभी सेक्टर में यह अभियान चल रहा है और पर्यावरण संरक्षण मानव जीवन का सबसे बड़ा धर्म है।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने श्रमदान कर जल संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती सुमन पुष्पेंद्र सिंह यादव, नवांकुर संस्था प्रमुख मंगल सिंह यादव, पुण्य भूमि समाज सेवा समिति, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति देवरदा, बुदोरा, रमपुरा, भेलसी आदि के परामर्शदाता और स्थानीय सामाजिक संगठन के लोग एवं ग्रामीण मौजूद रहे
















Leave a Reply