(दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट – नितेश कुमार)
विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आज 3 दिसंबर 2025 को उपनिरीक्षक शेषनारायण पाण्डेय तथा आरक्षी फिरोज अहमद ने श्री राम जानकी मंदिर, विंढमगंज के पास पहुँचकर मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकार और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में अधिकारियों ने महिलाओं को नारी सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर — 1090, 1076, 112, 181, 102, 108, 1098, 101 तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 — की विस्तृत जानकारी दी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध हो सके।
इसके साथ ही महिलाओं को पंपलेट वितरित कर राज्य एवं केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे — मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, निराश्रित महिला पेंशन तथा वृद्धा पेंशन योजना — के बारे में भी जागरूक किया गया।
अधिकारियों ने महिलाओं को लैंगिक अपराध, बालश्रम, बाल विवाह, घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक बुराइयों से बचाव तथा उनके कानूनी समाधान के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
अंत में, महिलाओं को हाल ही में लागू हुए तीन नए कानूनों के प्रमुख प्रावधानों से अवगत कराते हुए अपने अधिकारों के प्रति सतर्क रहने और उन्हें प्रभावी रूप से उपयोग में लाने के लिए प्रेरित किया गया।


















Leave a Reply