Advertisement

पांढुर्णा स्टेशन पर ट्रेन स्टॉपेज बहाली की मांग तेज, डीआरएम विनायक गर्ग ने दिए सकारात्मक संकेत

पांढुर्णा स्टेशन पर ट्रेन स्टॉपेज बहाली की मांग तेज, डीआरएम विनायक गर्ग ने दिए सकारात्मक संकेत

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्णा। नगर के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकारों का प्रतिनिधि मंडल आज पांढुर्णा रेलवे स्टेशन पहुंचकर मध्य रेलवे के डीआरएम श्री विनायक गर्ग एवं सीनियर डीसीएम अमन मित्तल से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान स्टेशन पर यात्रियों—विशेषकर वृद्ध एवं प्रबुद्ध नागरिकों—को हो रही असुविधाओं से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

प्रतिनिधि मंडल ने डीआरएम के समक्ष प्लेटफार्म क्रमांक 1 पर ट्रेनों के ठहराव की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि लंबे समय से यह मांग लंबित है, जिससे स्थानीय यात्रियों को, विशेषकर बुजुर्ग यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही, पूर्व में बंद किए गए ट्रेनों के स्टॉपेज को पुनः बहाल करने की भी मांग रखी गई।

डीआरएम श्री विनायक गर्ग ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि प्लेटफार्म क्रमांक 1 पर ट्रेन रोकने की व्यवस्था पर विचार किया जाएगा। तथा जो भी तकनीकी फॉल्ट होगा उसे दुरुस्त करने का कार्य किया जाएगा।
इसके साथ ही श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष सचिन गुड्डू कावले जी ने मौके पर ही छिंदवाड़ा–पांढुर्णा संसदीय क्षेत्र के सांसद महोदय से दूरभाष पर चर्चा कर पांढुर्णा स्टेशन से जुड़े स्टॉपेज मुद्दे की जानकारी दी।

सांसद महोदय ने भी पांढुर्णा के नागरिकों को यह आश्वासन दिया कि वे रेलवे प्रशासन से विस्तृत चर्चा कर जल्द ही स्टेशन के स्टॉपेज पुनः बहाल कराने का प्रयास करेंगे।

नगर के नागरिकों ने डीआरएम एवं सांसद महोदय के सकारात्मक रुख पर आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि शीघ्र ही पांढुर्णा स्टेशन पर ट्रेनों का नियमित ठहराव बहाल होगा। और यात्रियों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!