Advertisement

पुलिस अधीक्षक की गंभीरता और संवेदनशीलता से सफलता—बागेश्वरी मंदिर चोरी मामले में चंदेरा पुलिस टीम की बड़ी सफलता

पुलिस अधीक्षक की गंभीरता और संवेदनशीलता से सफलता—बागेश्वरी मंदिर चोरी मामले में चंदेरा पुलिस टीम की बड़ी सफलता

एसपी श्री मंडलोई के नेतृत्व में प्रभावी पुलिसिंग—बांदा से बागेश्वरी मंदिर चोरी का आरोपी गिरफ्तार, मसरूका बरामद

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को किया पुरस्कृत

टीकमगढ़ म प्र से कविन्द पटैरिया पत्रकार की रिपोर्ट

फरियादी रामभजनदास पिता सगुन कुशवाहा, उम्र 67 वर्ष, निवासी कछियागुंगा ने दिनांक 19.11.2025 को थाना चंदेरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात चोरों द्वारा बागेश्वरी मंदिर से—

* श्री रामचन्द्र जी की 4 किग्रा पीतल मूर्ति
* श्री लक्ष्मण जी की 6 किग्रा पीतल मूर्ति
* श्री लड्डू गोपाल जी की 1 किग्रा पीतल मूर्ति
* चांदी के मुकुट एवं कुण्डल
* पीतल की चौकी

कुल ₹55,000/- मूल्य का मसरूका चोरी कर ले जाया गया है जिस पर थाना चंदेरा में अपराध क्रमांक 233/2025 धारा 331(4), 305(डी) बीएनएस का पंजीबध कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।

पुलिस अधीक्षक का त्वरित संज्ञान एवं निर्देशन:-

जिला टीकमगढ़ के थाना चंदेरा अंतर्गत घटित श्री बागेश्वरी मंदिर चोरी प्रकरण को पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई ने अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा तथा एसडीओपी जतारा श्री अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंदेरा उनि. रश्मि जैन के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित कर अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं चोरी गए माल–मसरूका की बरामदगी हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए।

पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार गठित टीम ने सक्रियता से काम करते हुए मुखबिर सूचना एवं साइबर सेल से उपलब्ध सूचना के आधार पर आरोपी की तलाश हेतु टीम को उ0प्र0 के जनपद बांदा रवाना किया।
जहाँ से मुख्य आरोपी—

प्रमोद उर्फ छोटू पिता राजू अहिरवार, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम महोतरा, थाना अतर्रा, जिला बांदा (उ.प्र.) को दिनांक 25.11.2025 को गिरफ्तार किया गया।

जप्त माल मशरूका:- आरोपी से मंदिर से चोरी गए श्री रामचन्द्र जी की 4 किग्रा पीतल मूर्ति,श्री लक्ष्मण जी की 6 किग्रा पीतल मूर्ति,श्री लड्डू गोपाल जी की 1 किग्रा पीतल मूर्ति,चांदी के मुकुट एवं कुण्डल,पीतल की चौकी जप्त किए गए है एवं आगे पूछताछ जारी है ।

टीम का उल्लेखनीय योगदान

इस महत्वपूर्ण सफलता में निम्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा—
उनि. रश्मि जैन (थाना प्रभारी चंदेरा),उनि. दयाराम चक्रवर्ती,सउनि. करन सिंह यादव,सउनि. रेवाराम सिंह गौंड,प्रआर. 283 बृजेश कुमार शर्मा,प्रआर. 255 अवधेश खरे,आर. 566 योगेन्द्र दांगी,आर. 518 जितेन्द्र,आर. 729 वीरन,आर. 62 अरुण,आर. 632 रूपेश दीक्षित,आर. 711 मोहित यादव,आर. 713 गणेश,आर. चालक 667 अरविन्द यादव

टीकमगढ़ पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि ऐसे अपराधों पर शीघ्र एवं प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।
पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!