Advertisement

जिला स्तरीय मध्यप्रदेश राज्य जैवविविधता क्विज – 2025 का सफल आयोजन

जिला स्तरीय मध्यप्रदेश राज्य जैवविविधता क्विज – 2025 का सफल आयोजन

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – मध्यप्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड, भोपाल म.प्र. एवं वन विभाग के तत्वाधान में आज वनसंरक्षक वन वृत्त छिन्दवाड़ा श्री मधु वी राज एवं वनमड़लाधिकारी पांढुर्णा श्री सचिन एच. नडगड्डी के निर्देशन में जिला स्तरीय मध्यप्रदेश राज्य जैवविविधता क्विज – 2025 का आयोजन सांदिपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पांढुर्णा में किया गया ।
इस क्विज प्रतियोगिता में जिला पांढुर्णा के 62 शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के 186 छात्र-छात्राओं का पंजीयन 24 नवंबर 2025 तक किया गया। जैवविविधता क्विज- 2025 में 52 विद्यालयों के 156 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया । क्विज परीक्षा पश्चात उपस्थित छात्र-छात्राओ, शिक्षक-शिक्षिकाओं हेतु भोजन व्यवस्था एवं जैवविविधता से सम्बंधित विडियों दिखाये गयें । मूल्यांकनकर्ताओं द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं की जाँच कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे विद्यालयों एवं छात्र – छात्राओं के नाम चयनित किए।


मुख्य अतिथि श्री नीलमणि अग्निहोत्री अतिरिक्त कलेक्टर पांढुर्णा, श्री प्रमोद चोपड़े उप वनमंडलाधिकारी सौंसर/पांढुर्णा, बीईओ पांढुर्णा श्री एच. बी. हान्ड़े, प्राचार्य सांदीपनी विद्यालय पांढुर्णा श्री चन्द्रशेखर बरेठ, व.प.अ. कन्हान श्री दीपक तिरपुड़े, व.प.अ. पांढुर्णा श्री प्रभुराम मुछाला, वनक्षेत्रपाल (प्रशिक्षु ) सुश्री अनिता सूर्यवंशी के द्वारा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामाकोना की कु. प्रेरणा पिता रूंघे, कु. प्रिया पिता सुनिल जुनघरे, कु. जानवी पिता प्रकाश पोपटे, द्वितीय स्थान सांदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पांढुर्णा की कु. मिनाक्षी पिता चन्द्रशेखर कुरवाड़े, कु. मोनिका पिता धनराज ढोबले, कु. मेधा पिता संदीप जुमड़े, तृतीय स्थान लिटिल फ्लावर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पांढुर्णा के श्री आशुतोष पिता चन्द्रशेखर माटे, कु. वेदिका पिता संजय डोंगरे एवं हर्ष पिता मोरेश्वर रेवतकर को शील्ड, मैडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस प्रतियोगिता मे भाग लेने वाले सभी छात्र – छात्राओं को प्रतिभागी प्रशस्ती पत्र प्रदान किये गये । कार्यक्रम को सफल बनाने में वनमंडल पांढुर्णा के स्टाफ का योगदान रहा है ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!