Advertisement

जनसुनवाई : कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने सुनी 15 आवेदकों की समस्यायें

जनसुनवाई : कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने सुनी 15 आवेदकों की समस्यायें

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश


पांढुरना – राज्य शासन के जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत प्रति सप्ताह मंगलवार को आम नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई की जाती है और संबंधित विभाग के अधिकारियों से इन समस्याओं का त्वरित निराकरण कराया जाता है । कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने आज कलेक्टर कार्यालय पांढुर्णा के सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में 15 आवेदकों की समस्यायें सुनी । इस दौरान जिले के शहरी और ग्रामीण, दूरस्थ अंचलों से आये आवेदकों ने उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये आवेदन प्रस्तुत किये । जनसुनवाई में मुख्य रूप से ज़मीन का सीमांकन करने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, भू-अधिकार पट्टा दिलाने, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने, जाति प्रमाण पत्र बनाने, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ दिलाने, खसरा-नक्शा दुरूस्त कराने आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुये।
कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने विभिन्न आवेदनों में तत्काल प्रकरण नोट कराते हुए तत्परता के साथ निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई कार्यक्रम में आज श्रीधर द्वारा माजा टेमनी एवं टेमनी सहानी के एल.जी कोड एवं यूनिक आईडी में हो रही तकनीकी त्रुटि के सुधार करने, पांढुर्णा के श्री रोशन ने अम्बाड़ा स्टॉप डैम की मरम्मत करके लोहे के गेट लगवाने,
नगर के श्री काशीनाथ द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना कि द्वितीय किस्त की राशि दिलाने, श्री दिलीप ने आवासीय पट्टा दिलाने, ग्राम तिगांव की श्रीमती हपीजा ने घरेलू नल कनेक्शन दिलाने,
श्री विठ्ठल खोडे द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि दिलाने, श्री पवन हिंगवे द्वारा गरीबी रेखा सर्वे 2002-2003 पात्रता सूची में नाम जोड़ने, श्री इक़बाल शेख द्वारा कृषि भूमि विकास बैंक पांढुर्णा से लिये गये लोन को माफ करने आदि के आवेदन प्रस्तुत किये। इस दौरान कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में एसडीएम पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय और संबंधित अधिकारियों द्वारा भी आवेदनों पर सुनवाई की गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!