Advertisement

कुरवाई में ‘जननायक’ महोत्सव का भव्य आगाज़ — रानी दुर्गावती की अद्भुत नाट्य प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध हुआ जनसमूह

कुरवाई में ‘जननायक’ महोत्सव का भव्य आगाज़ — रानी दुर्गावती की अद्भुत नाट्य प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध हुआ जनसमूह

 कुरवाई -गोंड साम्राज्य के महानायकों पर आधारित तीन दिवसीय ‘जननायक’ सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ शनिवार को कुरवाई बस स्टैंड परिसर में अत्यंत भव्य एवं गरिमामय रूप से हुआ। पहले दिवस की प्रस्तुति रानी दुर्गावती के चित्र रूपांतरण पर आधारित नृत्य नाट्य ने समूचे जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों की प्रभावी प्रस्तुति और दृश्यों ने वीरांगना रानी दुर्गावती के जीवन,शौर्य और बलिदान को जीवंत कर दिया, जिसके लिए दर्शकों की ओर से जोरदार तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई दी।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कुरवाई विधायक हरि सिंह सप्रे उपस्थित हुए और मंच से संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि“रानी दुर्गावती और गोंड साम्राज्य के महानायकों की गौरवशाली गाथाएँ आज भी समाज को साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देती हैं। हमारी समृद्ध जनजातीय परंपरा और इतिहास विश्व में अद्वितीय है और उसका संरक्षण एवं संवर्धन हमारा सामूहिक दायित्व है।”

कार्यक्रम में एसडीएम मनीष जैन, जनपद पंचायत सीईओ आयुष अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी एवं क्षेत्र के हजारों नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे जिन्होंने नृत्य नाट्य का आनंद लिया और आयोजन की सराहना की।

जननायक महोत्सव के अंतर्गत 23 नवंबर को राजा हीरालाल सिंह तथा 24 नवंबर को राजा पोमेलशाह पर आधारित नृत्य नाट्य प्रस्तुत किए जाएंगे। आयोजन स्थल पर दर्शकों में अत्यधिक उत्साह देखने को मिल रहा है और प्रतिदिन भारी उपस्थिति की संभावना है।
संवाददाता शिवराज सिंह

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!