Advertisement

जल संरक्षण के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुड्डम के नाले पर बनाया गया बोरी बंधान

जल संरक्षण के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुड्डम के नाले पर बनाया गया बोरी बंधान

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्णा – कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशानुसार म.प्र. जन अभियान परिषद विकासखंड सौंसर द्वारा जन अभियान परिषद के छिंदवाड़ा जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं विकासखंड समन्वयक श्री अनिल बोबडे़ के मार्गदर्शन में ग्राम कल्याण विकास परिषद समिति कोपरावाडी खुर्द जल संचय अभियान में आज ग्राम पंचायत कुड्डम के नाले पर बोरियो का बोरी बंधान बनाया गया।

संरक्षित जल का उपयोग ग्राम के किसान वर्तमान समय में रबी की फसल की सिंचाई के लिये उपयोग में लाया जाएगा, जिससे ग्राम की भूमि हरी भरी एवं कृषि उपज का विकास होगा, इस उद्देश्य को लेकर ग्राम में जल संरक्षण की गतिविधि कराई गई। बोरी बंधान से खेतों के कुंओ के जल में बढ़ोतरी होगी। नवांकुर संस्था के संस्था प्रमुख श्री सुखदेव पाटिल, परामर्शदाता श्री दिनेश सोमकुंवर, जनप्रतिनिधि, ग्राम की सरपंच श्रीमती यमुनाबाई मसराम, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति से श्री कुंडलीक बाविसटाले, किसान श्री इजाज शेख, श्री कैलाश धुर्वे, बीएसडब्ल्यू व एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थी योगिता चौधरी, अंकिता चौरे, संतोष धुर्वे, अक्षय इवानती व संजय इवानती सभी के द्वारा श्रमदान कर इस कार्य को पूर्ण किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!