प्रारंभिक कक्षाओं का अर्धवार्षिक मूल्यांकन अब 8 दिसंबर से,राज्य शिक्षा केन्द्र ने जारी की नई समय-सारिणी
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – प्रदेश की शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में कक्षा 3 से 8 तक आयोजित होने वाली अर्धवार्षिक परीक्षाओं की तिथियों में परिवर्तन किया गया है। यह मूल्यांकन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 24 नवम्बर से शुरू होना था, किंतु अब इसे आगे बढ़ाते हुए 8 दिसंबर से 13 दिसंबर 2025 के मध्य आयोजित किया जाएगा।
राज्य शिक्षा केन्द्र के संचालक श्री हरजिंदर सिंह द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि इन दिनों प्रदेशभर में SIR प्रक्रिया (Special Intensive Revision / मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया) में शासकीय कर्मचारियों की व्यापक भागीदारी आवश्यक होने के कारण विद्यालयीन मूल्यांकन कार्य की तिथियों में संशोधन किया गया है।
नई समय-सारिणी के अनुसार सभी मुख्य परीक्षा कार्य 8 से 13 दिसंबर के बीच सम्पन्न होंगे, जिसके लिए विद्यालय प्रमुखों एवं शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे संशोधित कार्यक्रम के अनुरूप आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करें।
शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि तिथि परिवर्तन का उद्देश्य शैक्षणिक प्रक्रिया को व्यवस्थित रखना तथा दोनों महत्वपूर्ण कार्य—SIR प्रक्रिया और अर्धवार्षिक मूल्यांकन—का सुचारू संचालन सुनिश्चित करना है।


















Leave a Reply