भारती इंटर कॉलेज विंढमगंज में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं को नारी सुरक्षा व सशक्तिकरण का मिला संदेश
(दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट नितेश कुमार)
विंढमगंज थाना क्षेत्र में चल रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत आज दिनांक 22 नवम्बर 2025 को उपनिरीक्षक शेषनारायण पाण्डेय ने विंढमगंज स्थित भारती इंटर कॉलेज पहुँचकर छात्राओं को नारी सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण के महत्व से अवगत कराया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में जागरूकता की नई ऊर्जा देखने को मिली। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि “आज की नारी कमजोर नहीं, बल्कि समाज की रीढ़ है, जो हर क्षेत्र में अपनी पहचान मजबूती से बना रही है।”
इस अवसर पर छात्राओं को सुरक्षा से संबंधित प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों —
1090 (महिला शक्ति हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन), 102 (स्वास्थ्य सेवा), 108 (एम्बुलेंस), 1098 (बाल सहायता हेल्पलाइन), 101 (दमकल), 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन) — की विस्तृत जानकारी दी गई।
पुलिस टीम ने छात्राओं के बीच पंपलेट वितरित कर आत्मरक्षा के गुर समझाए और उन्हें किसी भी विपरीत परिस्थिति में घबराने के बजाय अपने कानूनी अधिकारों का साहसपूर्वक प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस प्रकार की जागरूकता गतिविधियाँ उनके आत्मविश्वास और सुरक्षा जागरूकता को मजबूत करती हैं।


















Leave a Reply