Advertisement

पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए “हेल्पिंग हैंड” अभियान ने फिर जीता भरोसा — नाबालिग बालक को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलवाया

पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए “हेल्पिंग हैंड” अभियान ने फिर जीता भरोसा — नाबालिग बालक को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलवाया

अभियान में अब तक 152 भटके एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को टीकमगढ़ पुलिस ने दी संवेदनशील सहायता
टीकमगढ़ म प्र से कविन्द पटैरिया पत्रकार की रिपोर्ट


पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई* के मार्गदर्शन में टीकमगढ़ पुलिस द्वारा संचालित “हेल्पिंग हैंड” अभियान निरंतर जरूरतमंदों की सहायता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य संकट की स्थिति में फंसे, भटके हुए या असहाय व्यक्तियों तक तुरंत पहुँचकर उन्हें सुरक्षा और सहायता प्रदान करना है।

इसी क्रम में दिनांक 20 नवंबर 2025 को कुण्डेश्वर महादेव मंदिर के पास नदी घाट क्षेत्र में एक नाबालिग बालक के लंबे समय से अकेले बैठकर रोने की जानकारी मंदिर प्रबंधन एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा खिरिया चौकी पुलिस को दी गई। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची और बच्चे से धैर्यपूर्वक बात कर उसका मनोभाव समझा।

नाबालिग बच्चे ने अपना नाम अमित पिता लखनलाल, उम्र 12 वर्ष, निवासी आहार लड़वारी थाना बल्देवगढ़ बताया तथा रास्ता भटकने के कारण भय और परेशानी में रोते हुए घाट पर बैठे होने की बात कही। पुलिस टीम ने बच्चे को आवश्यक समझाइश देकर उसे ढांढस बंधाया तथा उसके परिजनों से तुरंत संपर्क स्थापित किया। बाद में विधिक प्रक्रिया के तहत नाबालिग को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया। बच्चे के परिवारजनों और उपस्थित स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस मानवीय एवं त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

गौरतलब है कि टीकमगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “हेल्पिंग हैंड” अभियान के अंतर्गत अब तक कुल 152 लोगों, जिनमें घर से भटके बच्चे, किशोर-किशोरियाँ, बुजुर्ग नागरिक तथा आपात स्थिति में सहायता चाहने वाले व्यक्ति शामिल हैं, को सुरक्षित सहायता एवं मदद प्रदान की जा चुकी है। ये आँकड़े इस अभियान की सफलता और पुलिस की संवेदनशीलता को दर्शाते हैं।

टीकमगढ़ पुलिस अपने दायित्वों के साथ-साथ मानवीय दृष्टिकोण से भी जिलेवासियों की सुरक्षा एवं सहायता हेतु सदैव तत्पर है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!