Advertisement

विंढमगंज में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक, सूर्यमंदिर परिसर में आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम

(दुद्धी, सोनभद्र से नितेश कुमार की रिपोर्ट)

 

विंढमगंज थाना क्षेत्र में आज 20 नवम्बर 2025 को मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान के तहत उपनिरीक्षक शेषनारायण पाण्डेय सूर्य मंदिर के सामने पहुँचे, जहाँ बड़ी संख्या में महिलाएँ एवं बालिकाएँ मौजूद रहीं।

 

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने महिलाओं को नारी सुरक्षा, अधिकार और सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। उन्हें हेल्पलाइन नंबर—1090, 1076, 112, 181, 102, 108, 1098, 101 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930—की उपयोगिता और आपातकालीन परिस्थितियों में इनसे होने वाली त्वरित सहायता के बारे में विस्तार से बताया गया।

अभियान के तहत उपस्थित महिलाओं के बीच सुरक्षा एवं सरकारी योजनाओं संबंधी पंपलेट का वितरण भी किया गया। इन पंपलेटों में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, निराश्रित महिला पेंशन तथा वृद्धा पेंशन योजना जैसी कई कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी शामिल रही।

 

इसके साथ ही महिलाओं को लैंगिक अपराध, बालश्रम, बाल विवाह, घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक बुराइयों से बचाव के तरीकों और उनके कानूनी समाधान के बारे में भी प्रशिक्षित किया गया। अधिकारियों ने महिलाओं को हाल ही में लागू हुए नए तीन कानूनों के प्रमुख प्रावधानों से भी अवगत कराया, ताकि वे अपने अधिकारों के प्रति अधिक सजग और जागरूक बन सकें।

 

कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की पहल महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें सुरक्षित एवं सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होती है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!