Advertisement

महुली के कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय में पुलिस ने दी नारी सुरक्षा की सीख

(दुद्धी, सोनभद्र से नितेश कुमार की रिपोर्ट)विंढमगंज थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत आज 15 नवम्बर 2025 को कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय महुली में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व उपनिरीक्षक शेषनारायण पाण्डेय ने किया।इस अवसर पर पुलिस टीम ने छात्राओं को नारी सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि आज की नारी अब कमजोर नहीं, बल्कि समाज की रीढ़ है, जो हर क्षेत्र में अपनी पहचान मजबूती से बना रही है।कार्यक्रम में बालिकाओं को सुरक्षा से जुड़े प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई—1090 महिला शक्ति हेल्पलाइन,1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन,112 आपातकालीन सेवा,181 महिला हेल्पलाइन,102 व 108 स्वास्थ्य एवं एम्बुलेंस सेवा,1098 बाल सहायता हेल्पलाइन,101 दमकल सेवा,और 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन।टीम ने छात्राओं के बीच पंपलेट भी वितरित किए और आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण गुर समझाए। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को किसी भी विपरीत परिस्थिति में घबराने के बजाय अपने कानूनी अधिकारों का साहसपूर्वक प्रयोग करने की प्रेरणा दी।कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने पुलिस टीम के प्रति आभार जताया और कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम उनके आत्मविश्वास को और अधिक मजबूत बनाते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!