स्कूल हॉस्टल में छात्रा को सांप ने डसा, मौत

पलेरा :जिले के पलेरा जनपद अंतर्गत आने वाले पाली गांव में स्कूल के हॉस्टल में रात के समय एक छात्रा को सांप ने डस लिया, जिसकी प्राथमिक उपचार पलेरा स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। गंभीर अवस्था में छात्रा को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई। जानकारी अनुसार यह छात्रा स्कूल के हॉस्टल में चौथी कक्षा में पढ़ने वाली 11 साल की नाव्या थी। घटना गुरुवार रात को उस वक्त हुई जब उसकी झांसी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां इलाज दौरान मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद से अन्य परिजनों में रो-रोकर बुरा हाल है। छात्रा का एक साल पहले ही एडमिशन कराया था। नाव्या पलेरा के गुड़ा गांव की रहने वाली है। प्रीतम पिता दिल्ली में प्राइवेट जॉब करते हैं।

नाव्या की मां सन्तोषी ने बताया कि हमारे गांव से लगभग 5 किलोमीटर दूर पाली गांव में डेपोडिल पब्लिक स्कूल है, जो 5वीं कक्षा तक है। पिछले साल मैंने अपनी बेटी नाव्या और बेटा अंश को तीसरी कक्षा में एडमिशन करवाया था। अब वो चौथी कक्षा में आ गए हैं। दोनों स्कूल के हॉस्टल में ही रहते हैं। उन्होंने बताया कि दोनों 10 दिन से बच्चों से मिलने के लिए जाते थे। गुरुवार रात को खाना खाकर दोनों भाई-बहन हॉस्टल में कमरे के अंदर बेड पर सोए थे। उनके साथ 10-15 अन्य बच्चे भी सो रहे थे। सुबह सवा 3 बजे फोन पर सांप के डसने की सूचना मिली। स्कूल प्रबंधन के अंदर से काले सांप को पकड़ने की जानकारी भी दी। परिजनों ने बताया बेटी के साथ बेटा भी सोया था, वह सुरक्षित है। घटना के संबंध में झांसी मेडिकल चौकी प्रभारी अनुज कुमार ने कहा कि पंचनामा कार्रवाई के बाद शव की पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मामला मध्य प्रदेश के पलेरा थाना का है, इसलिए आगे की जांच पलेरा पुलिस करेगी।
टीकमगढ़ जिले की पलेरा पलेरा ब्लॉक
Emmanuel John
















Leave a Reply