(दुद्धी, सोनभद्र से नितेश कुमार की रिपोर्ट)
विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आज दिनांक 07 नवम्बर 2025 को उपनिरीक्षक शेषनारायण पाण्डेय, महिला कांस्टेबल ज्योति सोनकर एवं भूपेन्द्र पाण्डेय द्वारा महुली स्थित आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज पहुंचकर मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत छात्राओं को नारी सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया।इस दौरान उपस्थित बालिकाओं को सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों —1090 (महिला शक्ति हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन), 102 (स्वास्थ्य सेवा), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1098 (बाल सहायता हेल्पलाइन), 101 (दमकल सेवा) तथा 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन) — की विस्तृत जानकारी दी गई।अभियान के तहत छात्राओं के बीच पंपलेट वितरित कर राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे साथ ही लैंगिक अपराध, बालश्रम, बाल विवाह, घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक बुराइयों से बचाव एवं उनके कानूनी समाधान की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने उपस्थित महिलाओं को हाल ही में लागू हुए तीन नए आपराधिक कानूनों के प्रमुख बिंदुओं से भी विस्तारपूर्वक अवगत कराया।
मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर, सुरक्षित और कानूनी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम साबित हो रही है।

















Leave a Reply