सत्यार्थ न्यूज़ रिपोर्टर जितेंद्र कुमारयादव
जिलाअलवर
जिला परिषद की बैठक में हल लेकर पहुंचा पार्षद।
पिछली बैठक में हाथ में कटोरा और प्याज की माला लेकर पहुंचे थे।

(अलवर):-अलवर- अलवर जिला परिषद की बैठक शुक्रवार को जिला परिषद सभागार में सुबह 11 बजे आयोजित की गई जिसमें पार्षद संदीप फौलादपुरिया हाथ में हल लेकर पहुंचा। मीटिंग हॉल में भी हल को आगे रख कर बैठा। पार्षद ने मीटिंग में कहा कि यह हल सबका पेट भरता है। पार्षद ने बताया कि जिस तरह पुलिस के कंधों पर स्टार लगाए जाते हैं उसी तरह यह हल किसान के कंधों का स्टार है। पिछली बार किसान प्याज की माला और हाथ में कटोरा लेकर पहुंचे थे।
पिछली बार कोरम पूरा न होने पर बैठक स्थगित कर दी गई। उसके बाद मीटिंग ०7 नवम्बर को मीटिंग की घोषणा कर दी गई। मीटिंग /जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर की अध्यक्षता में होगी। पिछली बैठक में कलेक्टर व अन्य बड़े अधिकारी बैठक में नहीं पहुंचे पर भारी भरकम भीड़ में हंगामा हुआ।

पिछली बैठक में संदीप फौलादपुरिया ने जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर को प्याजो की माला पहनाने की कोशिश की, लेकिन जिला प्रमुख छिल्लर ने इनकार कर दिया। वहीं मौके पर बैठे पार्षद जगदीश जाटव ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार किसानों के हित में कोई सुध नहीं ले रही है। बाद में संदीप फौलादपुरिया ने प्याज की माला खुद पहन ली।
वहीं जिला परिषद की बैठक में कांग्रेस पार्षद जगदीश जाटव ने जिला प्रमुख को कहा कि आप ”जब कांग्रेस में थे तो एक टाइगर थे” और आज “बीजेपी में भीगी बिल्ली बन गए हो”















Leave a Reply