Advertisement

मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

 

(दुद्धी सोनभद्र से नितेश कुमार की रिपोर्ट)

विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत में आज दिनांक 6 नवंबर 2025 को मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपनिरीक्षक शेष नारायण पाण्डेय तथा महिला कांस्टेबल नीतू सिंह ने उपस्थित महिलाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता से जुड़ी जानकारियाँ दीं। उन्होंने महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों —
👉 1090 (महिला शक्ति हेल्पलाइन)
👉 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन)
👉 112 (आपातकालीन सेवा)
👉 181 (महिला हेल्पलाइन)
👉 102 / 108 (स्वास्थ्य सेवाएं)
👉 1098 (बाल सहायता हेल्पलाइन)
👉 101 (फायर सर्विस)
👉 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन)
— के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी और पंपलेट वितरित किए।

साथ ही उन्होंने महिलाओं को राज्य एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं — जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, ग्रामीण आवास योजना, निराश्रित महिला पेंशन, और वृद्धा पेंशन योजना — की जानकारी दी।

महिला सुरक्षा से जुड़े तीन नए कानूनों की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि हर महिला को अपने अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए, ताकि किसी भी परिस्थिति में वे खुद की सुरक्षा कर सकें।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को लैंगिक अपराध, बाल विवाह, बालश्रम, घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध जागरूक किया गया।
इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने महिलाओं से अपील की कि वे इन अपराधों की सूचना तुरंत संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर दें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सशक्त बनाना है, ताकि हर महिला निर्भीक होकर अपने अधिकारों का प्रयोग कर सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!