(दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट नितेश कुमार)
विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत महुली शनिचर बाजार शिव मंदिर में नौवीं दिन भव्य तरीके से दुर्गा पूजा समिति द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष उदय शर्मा के नेतृत्व में विशेष पूजा-अर्चना की गई और प्रसाद वितरित किया गया।
भंडारे का आयोजन भंडारे का आयोजन लगभग 5:30 बजे से किया गया, जिसमें समस्त ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर दुर्गा मां जी की पूजा-अर्चना की गई और प्रसाद वितरित किया गया।आयोजन की सफलता आयोजन की सफलता के लिए समिति के सदस्यों ने कड़ी मेहनत की और सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कीं। अध्यक्ष उदय शर्मा ने सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह आयोजन हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस मौके पर उपस्थित,अध्यक्ष उदय कुमार शर्मा, प्रबन्धक नन्दलाल गुप्ता, देवेन्द्र यादव, संदीप यादव, बिनोद भारती, महेंद्र कनौजिया, राजेश यादव अनेक महिला पुरुष उपस्थित रहे


















Leave a Reply