Advertisement

दुर्गा पूजा के लेकर एक बैठक रखा गया जिसमें अरविंद जायसवाल बने अध्यक्ष

(दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट नितेश कुमार)सोनभद्र के विंढमगंज थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड महुली में स्थित सिदेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में दिनांक 14 सितंबर, रविवार को दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर नवयुवक दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया। बैठक में संरक्षक मंडल के रूप में नथुन सिंह, सेकरार अहमद, शिवदास शर्मा, अब्दुल कलाम, महेंद्र शर्मा पूरी, राजदेव प्रसाद जायसवाल, रामकेश जायसवाल, बद्री प्रसाद जायसवाल, विनोद कुमार जायसवाल, बिहारी जायसवाल, कलामुदीन, महेंद्र प्रसाद जायसवाल, चन्द्र प्रकाश प्रजापति, अनंतराम सिंह गोंड, रामचंद्र सिंह गोंड, विनोद कुमार कन्नौजिया, ओम प्रकाश पूरी एवं कृपाल प्रसाद शामिल रहे।इस समिति में ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। अवधेश कुमार शर्मा उपाध्यक्ष, राजेश कुमार शर्मा प्रबंधक, संजय कुमार शर्मा, मनोज कुमार जायसवाल, दीपक कुमार कन्नौजिया एडवोकेट उप प्रबंधक, भगवान दास कन्नौजिया, रविशंकर जायसवाल कोषाध्यक्ष, विकास कुमार कन्नौजिया सचिव, रंजीत कुमार जायसवाल उप सचिव बनाए गए।कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सुरेंद्र कुमार भारती, संजीव कुमार जायसवाल, यशवंत कुमार शर्मा, लालमणि शर्मा, सतेश कुमार, इसरार अली, अंकित जायसवाल को शामिल किया गया।सभी पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि इस वर्ष दुर्गा पूजा को और भव्य रूप से मनाया जाएगा, जिसमें क्षेत्रवासियों के सहयोग से सामाजिक सौहार्द और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!