सिरोही का सरकारी स्कूल बना छात्रों की पहली पसंद, आधुनिक सुविधाओं और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी अव्वल
संवाददाता:-
हर्षल रावल सिरोही/राज.

__________
सिरोही। जिले का सरकारी स्कूल आज निजी संस्थानों को कड़ी टक्कर दे रहा हैं। आधुनिक भवन, खेल मैदान, लेब, स्मार्ट क्लासरूम और अनुभवी फेकल्टी के साथ ये स्कूल शिक्षा ही नहीं बल्कि खेलकूद और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी अव्वल हैं। जिला मुख्यालय से लेकर आबूरोड और शिवगंज तक, यहां पढ़ाई छात्रों की पहली पसंद बन चुकी है।
सिरोही जिला मुख्यालय स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नवीन भवन जिले के टॉप सरकारी स्कूलों में से एक है। यहां एडमिशन लेने के लिए जिला मुख्यालय के अतिरिक्त बाहर से भी छात्र आते हैं। स्कूल का ये नाम पुराने स्कूल के बाद बने नए भवन के कारण से पड़ा है। स्कूली परिणाम के अतिरिक्त खेलकूद व अन्य गतिविधियों में भी छात्रों को निजी स्कूल जैसी सुविधाएं नई बिल्डिंग में मिलती है। आधुनिक सुविधायुक्त इस स्कूल में बेहतरीन फेकल्टी छात्रों को मिलती है। इसके अतिरिक्त स्कूल परिसर में पर्याप्त खेल मैदान, लेब व अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध है।


सिरोही शहर का महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय ओल्ड बिल्डिंग जिले के सबसे पुराने स्कूलों में से एक है। कुछ वर्ष पूर्व ही सरकार ने इस स्कूल को हिंदी मीडियम से अंग्रेजी माध्यम में कन्वर्ट किया था। स्कूल अपने उत्तम परीक्षा परिणाम के साथ उत्तम सुविधाओं के लिए पहचाना जाता है। जिले के सबसे अधिक आबादी वाले आबूरोड शहर का महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय दरबार स्टूडेंट्स की पहली पसंद है। रियासत कालीन स्कूल का निर्माण करीब 100 वर्ष पहले हुआ था। आज भी ये स्कूल अपने शत प्रतिशत बोर्ड परिणाम, टॉपर्स के अतिरिक्त खेल-कूद और सह शैक्षणिक गतिविधियों के लिए पहचाना जाता है।

जिले के आबूरोड शहर का राजकीय उच्च माध्यमिक सांतपुर अपने बेहतरीन मैनेजमेंट और भामाशाहों के सहयोग से स्कूल में छात्रों को मिलने वाली सुविधाओं के लिए पहचाना जाता है। स्कूल में पर्याप्त इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ ही खेल मैदान, साइंस लेब और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।
जिले के शिवगंज का मुख्य सरकारी स्कूल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय है। इस स्कूल में शहर के भामाशाहों ने बढ़-चढ़ कर विकास कार्य करवाए है। इस कारण से इस स्कूल में छात्रों को उत्तम सुविधाएं मिल रही हैं। यहां सुविधाजनक क्लासरूम, खेल मैदान, लेब जैसी सुविधाएं मिलने से छात्र भी यहां एडमिशन के लिए आतुर रहते हैं।

















Leave a Reply