“मरवाही में अमानक खाद का भंडाफोड़, दुकान सील”
“किसानों के हित में जिला प्रशासन की कार्रवाई, अमानक खाद पर रोक”

सूरज यादव, गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले की कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी के सख्त निर्देश पर मरवाही एसडीएम निकिता मरकाम और कृषि विभाग मरवाही की संयुक्त टीम ने उन्नत कृषि केंद्र मरवाही पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने दुकान का गहन निरीक्षण किया और भारी मात्रा में अमानक खाद का भंडाफोड़ किया।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि उन्नत कृषि केंद्र मरवाही में बेचा जा रहा खाद गुणवत्ता के मानकों को पूरा नहीं करता है। इसके बाद जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने तत्काल प्रभाव से अमानक खाद को जब्त कर लिया और दुकान को सील कर दिया।

कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी के नेतृत्व में जिला प्रशासन लगातार किसानों के हितों की रक्षा के लिए काम कर रहा है। इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि जिला प्रशासन किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं करेगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से मरवाही के किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी और उन्हें अपनी फसलों के लिए बेहतर खाद मिल सकेगा। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई की व्यापक सराहना हो रही है और इससे मरवाही के किसानों में एक नई उम्मीद जगी है।

निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय राजस्व अधिकारी मरवाही निकिता मरकाम, तहसीलदार मरवाही प्रीति शर्मा, कृषि विभाग अधिकारी मरवाही सहित हल्का पटवारी मौके पर उपस्थित रहें।


















Leave a Reply