Advertisement

गणेश चतुर्थी पर प्रधानमंत्री आवास योजना हितग्राही जानकी बाई के गृह प्रवेश उत्सव में शामिल हुए जिला सीईओ,

गणेश चतुर्थी पर प्रधानमंत्री आवास योजना हितग्राही जानकी बाई के गृह प्रवेश उत्सव में शामिल हुए जिला सीईओ,

सूरज यादव, गौरेला पेंड्रा मरवाही| 27 अगस्त 2025, विकासखंड मरवाही के ग्राम पंचायत गुल्लीडॉड में आज गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही श्रीमती जानकी बाई ने अपने नवनिर्मित आवास में गृह प्रवेश उत्सव मनाया। इस शुभ अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री मुकेश रावटे विशेष रूप से उपस्थित रहे। सीईओ श्री रावटे ने लाभार्थी जानकी बाई को शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्री गणेश की प्रतिमा भेंट की तथा विधिपूर्वक पूजा-अर्चना में भाग लिया। जानकी बाई एवं उनका परिवार इस अविस्मरणीय क्षण पर अत्यंत प्रसन्न दिखाई दिए और उन्होंने जिला प्रशासन तथा शासन का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, आवास हितग्राहियों, पंचायत प्रतिनिधियों, अधिकारी- कर्मचारीगणों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

श्री रावटे ने कार्यक्रम में उपस्थित हितग्राहियों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य करने एवं समय सीमा के भीतर आवास पूर्ण करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार की यह योजना सिर्फ एक मकान नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और सम्मान का प्रतीक है।

इस अवसर पर उत्सव का वातावरण रहा और ग्रामवासी गणेश चतुर्थी के साथ-साथ जानकी बाई के गृह प्रवेश का भी हर्षोल्लास से स्वागत करते नजर आए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!