आजादी का उत्सव मनाने स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन 14 अगस्त को,

सूरज यादव, गौरेला पेंड्रा मरवाही। 13 अगस्त 2025/ देश की आजादी के उत्सव में सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 14 अगस्त को स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। स्वतंत्रता दौड प्रातः 7 बजे पुलिस थाना गौरेला से कलेक्ट्रेट परिसर तक होगा। जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दौड़ में शामिल होने के लिए जनप्रतिनिधियों, आम नागरिकों, प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों, पत्रकार बंधुओं, खेल संघों के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड, नेहरू युवा केंद्र और महाविद्यालयों-विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया गया है।


















Leave a Reply